Haar ki Jeet
(20) Haar ki jeet|#inspiringvideos||#hindistories||#hindimotivationalthoughts|Lyrics by Sudha Goel - YouTube शीर्षक देखकर आपको लग रहा होगा कि यह कैसे हो सकता है – या तो कोई हारेगा या कोई जीतेगा| भला हारने वाला कैसे जीत सकता है | यह जानने के लिये हम कहानी शुरू करते हैं | एक समय की बात है | एक लड़का था राघाव , बहुत ही गरीब| वह बहुत मेहनत करता था लेकिन दाल , रोटी का ही जुगाड़ कर पता था | उसकी माँ बहुत ही बीमार रहती थी | उनको पेट मैं ट्युमर था | राघव की कमाई का अधिकाँश हिस्सा तो माँ की दवाई और डॉक्टर की फीस मैं ही चला जाता था | राघव माँ से बहुत प्यार करता था| वह उनकी सेवा भी बहुत करता था | माँ के ऑपरेशन के लिये उसे बहुत पैसों की जरूरत थी | उसने बहुत कोशिश की , उधार भी माँगा लेकिन पैसों का प्रबंध नहीं हो सका | वह बहुत उदास था | तभी उसे कुश्ती प्रतियोगिता के बारे मैं पता चला | एक बड़े ही नामी पहलवान ने ये ऐलान करवाया था कि कोई भी उसे कुश्ती के लिये ललकार सकता है | विशेष बात यह थी कि जीतने वाले के साथ-साथ हारने वाले को भी आधे पैसे मिलेंगे | अब राघव के मन मैं आशा का संचार हुआ | क्या हुआ जो ...